
इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो आज दुनिया भर में फैला हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कहाँ से और कैसे हुई थी?
इस्लाम की शुरुआत सातवीं सदी में सऊदी अरब के मक्का शहर से हुई। उस समय समाज में बहुत सारी बुराइयाँ फैली हुई थीं – जैसे कि झूठ बोलना, औरतों के साथ अन्याय करना, गरीबों को दबाना, आदि।
हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को अल्लाह तआला ने नबी (पैगंबर) बनाकर भेजा। जब वह 40 साल के हुए, तो उन्हें अल्लाह की ओर से पहला संदेश (वही) मिला। यह संदेश फरिश्ते हज़रत जिब्रील अलैहि सलाम के ज़रिए आया था।
अल्लाह ने हज़रत मुहम्मद स.अ. को आदेश दिया कि लोगों को एक खुदा (अल्लाह) की इबादत की ओर बुलाएं और अच्छाई की राह दिखाएं। इस्लाम का यही संदेश था – एक अल्लाह की बंदगी करो, सच्चाई और इंसाफ पर चलो, और हर इंसान के साथ भलाई करो।
शुरुआत में बहुत लोगों ने इस्लाम को मानने से इनकार कर दिया और नबी स.अ. और उनके साथियों को बहुत परेशान किया। लेकिन धीरे-धीरे लोग इस्लाम की सच्चाई को समझने लगे और इस्लाम तेजी से फैलने लगा।

आज इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है और इसके मानने वाले करोड़ों की संख्या में हैं। इस्लाम का असली मकसद है – अमन, भाईचारा और इंसाफ।
अगली पोस्ट में हम बताएँगे: हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ज़िंदगी के बारे में कुछ खास बातें।
Saifullah Qamar Shibli
Mashallah